Triple Murder: दिल दहला देने वाली घटना…पत्नी और 2 बच्चों का सिर धड़ से किया अलग..ससुराल फोन कर कहा-लाश ले जाओ
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
स्वतंत्रबोल
बिहार 11 सितम्बर 2024: बिहार (Bihar) के भोजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सनकी पति ने चाय नहीं मिलने से इतना गुस्सा हुआ कि अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी। उसके बाद ससुराल फोन कर कहा कि लाश ले जाओ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पति लल्लू यादव, उसकी पत्नी सीमा देवी एवं एक पुत्री सौम्या कुमारी (8 साल) एवं एक पुत्र विदवंत कुमार (8 महीना) घर पर थे। जबकि, एक पुत्र मनी कुमार एवं दूसरी पुत्री सोनाक्षी कुमारी अपनी बुआ के घर चांदी थाना के रामपुर गांव गए हुए थे।

इसी दौरान आरोपी ने पत्नी से चाय बनाने की बात कही। लेकिन पत्नी ने चाय बनाने से मना कर दिया और पति का मजाक बनाते हुए हंसने लगी।इस बात से गुस्साए आरोपी ने कमरा बंद कर तीनों की सिर धड़ से अलग करके हत्या कर दी। मर्डर के बाद उसने ससुराल वालों को फोन कर वारदात की जानकारी दी और कहा कि अब लाश ले जाओ।मृतकों में सीमा देवी, बेटी सौम्या कुमारी(8) और बेटा द्विदान्त कुमार(8 माह) शामिल हैं। तीनों की लाश एक ही कमरे में अर्धनग्न अवस्था में पाई गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने आरोपी शख्स लालू यादव (35) को गिरफ्तार किया लेकिन वो थाना परिसर से मंगलवार की देर शाम भाग निकला। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पति मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
वारदात के बाद नग्न हालत में घूमता रहा आरोपी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पति घर से नग्न हालत में घूम रहा था। बाद में ग्रामीणों को जनकारी हुई ताे इसकी सूचना पुलिस काे दी। पुलिस ने तत्काल गांव पहुंच आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ किए जाने पर बताया कि पत्नी परेशान करती थी। इधर, पड़ोसियों ने बताया कि पति की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। घरेलू विवाद को लेकर भी दंपती झगड़ा होते रहता था। दर्दनाक हादसा : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की मौत, छत पर कपड़े लेने गया था बच्चा

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।