परिवहन विभाग ने प्रदेश भर में 7 हजार 641 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस किया सस्पेंड

भोपाल 10 दिसंबर 2022: मध्यप्रदेश में परिवहन विभाग यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर एक्शन मोड पर है। परिवहन विभाग ने यातायात पुलिस की अनुशंसा पर प्रदेश भर में 7 हजार 641 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक रेड लाइट जम्प करने में इंदौरी, तो शराब पीकर फोन पर बात करते हुए गाड़ी चलाने में ग्वालियर वाले नंबर वन पर हैं। 1 जुलाई से सितंबर 2022 तक की अवधि में प्रदेश भर में 4 हजार 678 दो पहिया और 2 हजार 963 चार पहिया वाहनों के लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित किए गए हैं।

लाइसेंस निलंबित होने के बाद यदि वाहन चलाते मिलते हैं, तो चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अपराध को दोहराने के चलते जुर्माना भी लगाया जाएगा। परिवहन विभाग की यह कार्रवाई अभी जारी रहेगी।

Baaz इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, मात्र 90 सेकेंड में बदल सकेंगे इसकी बैटरी, जानिए क्या है कीमत

error: Content is protected !!