आधा दर्जन अफसरों का तबादला: पीआईओ को दुरुस्त करने पर हेमलता मिश्रा की छुट्टी, चखियार की कोरबा में वापसी.. इन्हे हटाया

रायपुर 24 नवंबर 2022.  महिला बाल विकास विभाग में आधा दर्जन अधिकारी और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। आज जारी आदेशों के अनुसार महासमुंद में पदस्थ जिला महिला बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले को ट्रेनिंग सेंटर जगदलपुर भेजा गया है। इससे पूर्व भी बोदले बस्तर क्षेत्र में काम कर चुके है।

उपसंचालक हेमलता मिश्रा को संचालनालय से ट्रेनिंग सेंटर रायपुर स्थानांतरित किया गया है। श्रीमती मिश्रा के पास जनसूचना अधिकारी का कार्यभार था, उन्होंने नियमो के उल्लंघन करने वालो पीआईओ को सुधारने में कुछ तक सफलता पाई थी। उनके इसी काम से संचालक और अन्य दुखी बताये जाते है, जिसके बाद उन्हें ट्रेनिंग सेंटर भेजा गया है।
हरिकीर्तन राठौर को बालोद से कांकेर का प्रभारी डीपीओ बनाया गया तो रमेश साहू कोरिया का प्रभारी डीपीओ बनाया गया है। प्रिती खोखर चाखियार की कोरबा वापसी हुई है। कुछ महीनो पहले ही चखियार को कोरबा से हटाकर कोरिया भेजा गया था। गुरप्रीत कौर हुरा को ट्रेनिंग सेंटर रायपुर से राजनांदगांव का डीपीओ बनाया गया है।

 

बालिका गृह दुष्कर्म कांड में एक और आरोपित गिरफ्तार: लीपापोती करने वाले महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियो पर एफआईआर की मांग..

error: Content is protected !!