छत्तीसगढ़ के इन जिलों में अलग कुछ घंटे में शुरू होगी तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येला अलर्ट
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
स्वतंत्र बोल
रायपुर 25 अगस्त 2024: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से बारिश में ब्रेक लगा हुआ है, जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। हालांकि खेती किसानी के दृष्टिकोण से अब मूसलाधार बारिश की जरूरत महूसस होने लगी है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर किसानों और आम जनता को खुश करने देने वाली जानकारी दी है। मौसम विभाग ने आज यानि राविवार शाम से भारी बारिश की चेतावनी जारी है। मौसम विभाग ने बस्तर और सरगुजा संभाग में येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की मानें तो बस्तर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में आज भारी से भारी बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
वहीं, राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 881.0 मिमी, बलरामपुर में 1236.3 मिमी, जशपुर में 705.8 मिमी, कोरिया में 895.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 879.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।