कर्नाटक 15 अक्टूबर 2022: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 38वां दिन है। राहुल गांधी ने सुबह हलकुंडि से पदयात्राकी शुरुआत की। साथ में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता चल रहे है। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कई दिलचस्प किस्से देखने को मिले। कभी कोई लड़की राहुल गांधी के साथ रोते हुए नजर आई तो कभी कोई हाथों में हाथ डाले नजर आया। कभी राहुल गांधी बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते नजर तो कभी बारिश में भीगते हुए स्पीच देते नजर आए। इनसे जुड़े कई फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी भूपेश बघेल और मल्लिकार्जुन खडग़े के साथ शामिल हो सकते हैं। इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मैसूर में यात्रा में शामिल हुईं थीं। सोनिया से पहले शशि थरूर भी इस यात्रा में शामिल हुए थे, जब यात्रा केरल के तिरुवनंतपुरम और दूसरे जिलों से होकर निकली थी। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी है।
भारतीय सभ्यता का एक गौरव
कांग्रेस महासचिव और कम्युनिकेशन इंचार्ज जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताया कि आज भारत जोड़ो यात्रा का 38वां दिन है। हमने 1000 किमी दूरी तय कर ली है और आज बेल्लारी में राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जयराम के मुताबिक, यात्रा ऐतिहासिक शहर हम्पी से महज 60 किमी दूर है, जोकि भारतीय सभ्यता का एक गौरव है।
भारत जोड़ो यात्रा 9 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक, यहां एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और उनकी बेटी लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले यात्रा का स्वागत कर सकते हैं। यह दूसरा मौका होगा जब कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में विपक्ष का कोई शीर्ष नेता नजर आएगा। इससे पहले 7 सितंबर को तमिलनाडु के सीएम और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को यात्रा शुरू होने पर कन्याकुमारी में राहुल गांधी को तिरंगा सौंपते हुए देखा गया था।
12 राज्यों से होकर गुजरेगी यात्रा
कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। वायनाड के सांसद अपनी जनसभाओं के दौरान सांप्रदायिक सद्भाव की बात करते रहे हैं।
राहुल गांधी आज बेल्लारी में करेंगे जनसभा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने एक हजार किलोमीटर की दूरी तय कर ली है। आज यात्रा में कांग्रेस के सीनियर लीडर और पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे मल्लिकार्जुन खडग़े और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। बेल्लारी में पहुंचने पर राहुल गांधी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
