रायपुर 29 सितम्बर 2022: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट मैच देखकर लौट रहे बाइक सवार दो युवको की मंगलवार रात सिलतरा में सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक में सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के एक घंटे बाद डीडी नगर इलाके में सड़क पार कर रहे सुरक्षा गार्ड को ट्रक ने रौंद दिया, गार्ड की भी मौके पर मौत हो गई। पुलिस अफसरों ने बताया कि गिधौरी निवासी पिंटू प्रजापति(30), मनीष प्रजापति(22) और एक अन्य युवक मंगलवार को मैच देखने बाइक से नवा रायपुर पहुंचे थे। तीनों मैच देखने के बाद देर रात में घर लौट रहे थे।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
