दुर्ग 09 अक्टूबर 2022: बच्चा चोरी की अफवाह पर फेरी लगाकर कपडा बेचने वालो की पिटाई हो गई। फेरी लगाकर कपडा बेचने वाले वालो को घर के बाहर पिटाई कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फेरी वालो को बचाया।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के गंजपारा का है, जहाँ विगत चार वर्षो से दिल्ली निवासी विकास सिंह किराये के मकान में निवासरत है। वह फेरी लगाकर कपडा बेचता है, दिवाली त्यौहार नजदीक होने से उसने अपने रिश्तेदार को बुलाया। शनिवार की देर रात अज्ञात लोगो ने उनके बच्चा चोर होने का अफवाह फैला दिया और देखते देखते माहौल बिगड़ गया। घर के बाहर टहलते फेरी वालो को कुछ लोगो ने बच्चा चोर कहते हुए पिटाई कर दी, मौके पर पहुंची भीड़ ने भी लात, घूंसे और लाठी से बुरी तरह मारा। जान बचाने युवको ने अपने आपको कमरे में बंद कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षित पीड़ित को वहां से बाहर निकाला। आक्रोशित भीड़ पुलिस के सामने ही मारने को उतारू थी,पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने पीड़ितों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
