सरकारी महकमे में मचा हड़कंप, पीछा छुड़ाने में जुटे जिम्मेदार…

रायपुर 15 जुलाई 2022.  प्रदेश के एक सरकारी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, अधिकारी परेशान और पीछा छुड़ाने की जुगत में लगे है। परेशानी का आलम ऐसा है कि विभाग के कर्मी प्रतिनियुक्ति और विभाग प्रमुख, विभाग को अलविदा कहना चाहते है। आखिर ऐसी स्थिति निर्मित क्यों रही धन धान्य से समृद्ध विभाग से लोग बहार जाने का रास्ता तलाश रहे है। विभाग में फैले सड़ांध से पूरा महकमा चपेट में आ रहा है ऐसे में जिम्मेदार बाहर निकलने में भलाई समझ रहे है। भ्रष्टाचार और गड़बड़ी का केंद्र बने इस विभाग में कुछ चुनिंदा कर्मियों की चलती है जो पुरे विभाग को अपने अनुसार संचालित करते है। अपने अनुसार नियम बनाना और उन्हें क्रियान्वित करना उनके बाए हाथ का खेल बन गया है और जिम्मेदार उच्चाधिकारी इस पुरे कृत्य में मूकदर्शक बने है। अब जब गड़बड़ियों का पुलिंदा बाहर निकलने लगा तो जिम्मेदार पिंड छुड़ाने बाहर जाना बेहतर समझ रहे है। अब सवाल है कि क्या विभाग छोड़ देने से क्या पुराने पाप धूल जायेंगे ?दरअसल विभाग में वर्षो से कुर्सी में जमे मठाधीशो के चलते विभाग की छवि धूमिल हो रही है, वही विभाग प्रमुख को असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के जानकार कहते है कि परेशानी का सबब बने कर्मियों की कुर्सियों में फेरबदल होने से स्थिति सुधर सकती है।

 

गड़बड़ी, घोटाले में शामिल अफसर को कुलसचिव की जिम्मेदारी, कर्मचारी संगठनों में नाराजगी.. हटाने की मांग

error: Content is protected !!