बे-कार हुए रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति और रजिस्ट्रार!

रायपुर 26 अप्रैल 2022.  रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव के सरकारी कार को कुर्की किया गया है। सुनने में ताज्जुब हो, पर सच है। देर शाम कोर्ट के आदेश के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ केसरीलाल वर्मा और कुलसचिव डॉ गिरीशकांत पांडेय की सरकारी कार को कुर्की किया गया है।

अपुष्ट खबरों के अनुसार विश्वविद्यालय प्रबंधन ने जमीने खरीदी थी जिसमे भू स्वामियों को उचित मुआवजा नहीं दिया था। बताते है कि लम्बे समय से मामला कोर्ट में था, मंगलवार देर शाम कोर्ट के आदेश के बाद दोनों के सरकारी कार को कुर्क किया गया है। इस गंभीर मसले पर प्रबंधन और उसके जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए है। कुलपति डॉ केसरीलाल वर्मा और कुलसचिव डॉ गिरीशकांत पांडेय को कॉल और मेसेज कर मामला समझने की कोशिश की गई पर दोनों ने खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं दिया। प्रदेश के सबसे बड़े और पुराने विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव के सरकारी गाडी का कुर्क होना बेहद शर्मनाक है।

 

जाँच अधिकारी पहुंचे रविशंकर विश्वविद्यालय, स्मार्ट बोर्ड खरीदी के दस्तावेज मांगे.. कुलसचिव और उपकुलसचिव का लिया बयान

error: Content is protected !!