बैकुंठपुर (कोरिया)12 जुलाई 2023: पोड़ी तहसील के हल्का नंबर 12 की महिला पटवारी द्रौपदी सिंह को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। कुछ दिन पहले पहले पटवारी के द्वारा ग्राम अमका निवासी विकास साहू की जमीन की चौहद्दी तैयार करने के लिए 10 हजार रुपए की मांग की गई थी, जिसका ऑडियो वायरल होने के बाद महिला पटवारी को निलंबित किया गया है। जिले में आए दिन आरआई व पटवारियों के नए-नए कारनामे सामने आ रहे हैं। ताजा मामला जिले के बचरापोंडी का है। ग्राम अमका निवासी विकास साहू से हल्का नंबर 12 की पटवारी द्रोपदी सिंह ने जमीन की चौहद्दी बनाने के एवज में उससे 10 हजार रुपए की मांग की थी। इस बातचीत को रिकार्ड कर उसने वायरल कर दिया था। इसमें एक तरफ शिकायतकर्ता की आवाज है, तो दूसरी तरफ पटवारी द्रोपदी सिंह की आवाज सुनाई दे रही है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
बता दें कि संबंधित पटवारी पर पहले भी रिश्वत मांगने के आरोप लग चुके हैं। पटवारी के द्वारा विकास साहू से कहा जा रहा है कि वकील को पैसा दे देते हो, जबकि सारा काम हम करते हैं। हमें पैसा चाहिए। इस पर विकास साहू मिन्नतें करता है कि कुछ कम कर लीजिए। इस पर महिलाओं पटवारी आग बबूला होकर कहती है कि पैसा लेकर आना, तब दस्तावेज दूंगी। और यह भी कह रही है कि काम तो मैं पहले ही तुम्हारा कर दी थी, लेकिन पैसा लेकर नहीं आए हो, इसलिए दस्तखत नहीं करुंगी। जब पैसा लेकर आना तब दस्तावेज ले जाना।
पीड़ित किसान तीन महीने से पटवारी के लगातार चक्कर काट रहा है, लेकिन आज तक प्लाट ट्रांसफर का काम नहीं हुआ। विकास साहू ने कलेक्टर से शिकायत कर जांच की गुहार लगाई थी, जिसके बाद कलेक्टर कोरिया ने एसडीएम बैकुंठपुर से जांच रिपोर्ट मांगी। कारण बताओ नोटिस में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पटवारी को निलंबित कर दिया गया है।
