स्वतंत्र बोल
रायपुर 09 जुलाई 2023. प्रदेश में विगत सप्ताह भर से हड़ताल पर गए स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों ने रविवार को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात की। मंत्री श्री सिंहदेव से मिले आश्वासन के बाद हड़ताली कर्मियों ने आंदोलन समाप्ति का निर्णय लिया। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में में कर्मियों ने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की और अपनी मांगो संबंध में ज्ञापन सौपा।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत मांगों पर मुख्य सचिव द्वारा परीक्षण पश्चात आवश्यक कार्यवाही किये जाने आश्वस्त किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा, ओपी शर्मा, अश्वनी गुर्देकर, एस पी देवांगन, सतीश पसेरिया, अनिल गढ़ेवाल, तिनेन्द्र साहू, समीर सेन सहित अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
