साधुओ की बेदम पिटाई: बच्चा चोरी की अफवाह से भीड़ ने दौड़ा-दौडा कर पीटा, घायल साधुओ को पुलिस ने बचाया

दुर्ग 6 अक्टूबर 2022: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बच्चा चोरी के शक में मारपीट का मामला सामने आया है। भीड़ ने 3 साधुओं की बेरहमी से पिटाई कर दी। बीच सड़क पर लोगों ने बेरहमी बरती है। भिलाई-3 के चरोदा में साधुओं से मारपीट की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आनन फानन में मामले की जानकारी ली। साधुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

ग्रामीणों के बीच साधुओ को बच्चा चोर होने की अफवाह फैली जिसके बाद लोगो ने तीन साधुओ की बेदम पिटाई कर दी। पुलिस ने मशक्कत के बाद साधुओ को भीड़ से बचाया। घटना के संबंध में एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा कि

“आरोपितों पर मामला दर्ज किया गया है, मामले की तफ्तीश की जा रही है।”

मोबाइल चोरी पर विवाद: युवको ने लाठी डंडे से पीटा, अस्पताल में युवक की मौत.. एफआईआर

error: Content is protected !!