अपनों की करतूतों से हो रही मंत्री की किरकिरी, सिस्टम में घुसे असरदारो ने फैलाया दुर्गंध..

रायपुर 3 फरवरी 2022.  सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार की जड़े बेहद गहरी हो गई है। विभागीय अफसरों पर लगे गंभीर आरोपों पर कार्यवाही का अभाव रहा है, भ्रष्ट और गड़बड़ी करने वाले अफसरों की संख्या बढ़ने का एक कारण यह भी है। अफसरों में गड़बड़ी और मनमानी बढ़ने का कारण ‘आधा तोर-आधा मोर’ है। ऐसे ही एक विभाग में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के दर्जनों मामले सामने आये, लोगो ने मयप्रमाण शिकायते की पर कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों में दर्जनों शिकायतों के बाद भी कार्यवाही नहीं होने से विभागीय मंत्री पर सरंक्षण देने का आरोप लगना स्वभाविक है।

सीधी और सरल स्वभाव के मंत्री की छवि उनके करीबी धूमिल कर रहे है। मंत्री बंगले में दखल रहने वाले सरदार को भ्रष्ट और गड़बड़ अधिकारियो का रहनुमा बताया जाता है जो अधिकारियो के सारे काले कारनामो को गाँधी की वाशिंग मशीन से धोकर साफ कर देता है। सिरगिट्टी निवासी सरदार को मैनेजमेंट का माहिर खिलाडी बताया जाता है.. जो अधिकारियो का ट्रांसफर, प्रमोशन, पदोन्नति और रेडी टू इट का ठेका दिलाने की सप्लाई लाइन है। सूत्र बताते है कि उससे पूछे बिना मंत्री भी फाइल में सिग्नेचर नहीं करती। बताते है कि सरदार की मंत्री के पति के साथ कभी उठक बैठक थी। ऐसे में महिला और बच्चो का विकास हो न हो गड़बड़ किस्म के लोगो का जरूर हो रहा है।

कभी सिरगिट्टी नगर पंचायत में अध्यक्ष रहे सरदार पर साल 2014 में बलवा सहित गंभीर अपराधों में एफआईआर हुआ था। विद्वानों का मानना है कि मंत्री को ऐसे लोगो से दूरी बनानी चाहिये। उधर विभाग मे जारी कमीशनखोरी और मचे गंध की शिकायत  सीएम भूपेश बघेल तक पहुंची गई है, ऐसे में निकट भविष्य में कोई बड़ा बदलाव हो जाये तो आश्चर्य नहीं होगा।

कबीर धर्म गुरु के समर्थन में उतरे बीजेपी नेता, सरकार को दी चेतावनी.. कहा कब्ज़ा मुक्त कराये सरकार

error: Content is protected !!