भिलाई 5 अक्टूबर 2022: भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र स्थित ज्वेलरी शॉप में दो महिलाएं ग्राहक बनकर गईं, और ज्वेलरी पार कर दी। उन्हें यह नहीं पता था कि सीसीटीवी कैमरे में उनकी हरकत कैद हो रही है। जामुल पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया। इसके बाद मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जामुल थाना प्रभारी याकूब मेमन ने बताया कि कुरुद गांव में कानन ज्वेलर्स के यहां 1 अक्टूबर 2022 को चोरी की शिकायत मिली थी। पुलिस जब जांच करने पहुंची तो दुकानदार ने बताया कि उसके यहां से 7.5 ग्राम वजनी सोने की फुल्ली जिसकी कीमत 45 हजार रुपए है चोरी हो गई है। पुलिस ने बिना देरी किए दुकान का CCTV फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि दो महिलाएं सुबह 11.45 बजे दुकान कुछ खरीदने आई हैं। दोनों मिलकर दुकानदार को भ्रमित किया और पलक झपकते ही फुल्ली से भरा हुआ पैकेट चुरा लिया।
मोबाइल चोरी पर विवाद: युवको ने लाठी डंडे से पीटा, अस्पताल में युवक की मौत.. एफआईआर
लोगों से पूछताछ कर महिलाओं की गई पहचान
फुटेज के आधार पर स्थानीय लोगों से महिलाओं के बारे में पूछताछ की गई। जिसमें पता चला कि एक महिला का नाम मीना पति कमल कुमार (27 साल) निवासी सेक्टर 11 जोन 1 देना बैंक के पीछे है। वहीं दूसरी महिला का नाम एस नीला उर्फ कुंडी राव पति दिवाकर राव (32 साल) है। ये छावनी थाना अंतर्गत कैंप 1 गुरुद्वारा के पास रहती है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को पकड़कर उनके पास से चोरी का माल जब्त कर लिया है।
