रायपुर 14 नवम्बर 2022: नया रायपुर में आयोजित द ग्रेट छत्तीसगढ़ रन में रिटायर आईएएस दिनेश श्रीवास्तव ने बिना रुके 21 किलोमीटर की दौड़ लगाकर सबको चकित कर दिया। वहीं सचिव उर्जा अंकित आनंद और रायपुर नगर निगम के कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी ने 42 और 21 किलोमीटर की दौड़ लगाई। द ग्रेट छत्तीसगढ़ रन में दौड़ने के लिए आज सुबह तीन बजे से लोग जुटने लगे थे। दरअसल तीनो वर्ग के लिए अलग अलग समय निर्धारित किया गया था जिसमे 42 किमी वालों को चार बजे, 21 किमी वालों को सुबह साढ़े पांच बजे, 10 किमी वालों को साढ़े छह बजे और 6 किमी वालों को सवा सात बजे नया रायपुर पहुंचना था। मगर लोग नियत समय से काफी पहले मैराथन स्थल पर पहुंच गए थे।

|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
रिटायर चीफ सिकरेट्री विवेक ढांड भी 10 किमी दौड़े, मगर उम्र में उनसे दो साल बड़े 67 साल के दिनेश श्रीवास्तव ने अपना पुराना रिकार्ड ब्रेक कर दिया। फिटनेस के प्रति उनकी जागरुकता कहें कि 67 की उम्र में 55 के दिखते हैं। दिनेश ने सवा दो घंटे में 21 किलोमीटर की दौड़ लगाई. दिनेश श्रीवास्तव ने इस साल मार्च में हैदराबाद में आयोजित 21 किमी का हाफ मैराथन कंप्लीट किया था। वे मध्यप्रदेश में सिवनी के कलेक्टर रहे, फिर छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव और जगदलपुर के सिकरेट्री के रूप में उन्होंने कई विभागों को संभाला।

