अध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा: पद से हटाने की मांग.. पार्षदों ने दिया इस्तीफा।

मुंगेली/बिलासपुर 6 जनवरी 2023.  नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष राजीव तिवारी उर्फ़ किट्टू तिवारी को पद से हटाने और उनके स्थान पर किसी अन्य को अध्यक्ष बनाने की मांग करते हुए कांग्रेस पार्टी के सात पार्षदों ने पद से इस्तीफा दिया है। पार्षदों का कहना है कि उनकी मानगो को लेकर पूर्व में जिला अध्यक्ष ने उन्हें आश्वासं दिया था पर अब तक अध्यक्ष से इस्तीफा नहीं लिया गया, पार्षदों को गुमराह किया जा रहा है।
पार्षदों का आरोप है कि अध्यक्ष तिवारी मनमानी करते है, पार्षदों को साथ लेकर नहीं चलते। 11 नवम,नवम्बर और 28 दिसंबर को बीजेपी द्वारा लाये गए अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को जिलाध्यक्ष के कहने के बाद बीजेपी का साथ नहीं दिया। बैस ने पार्षदों को अध्यक्ष से इस्तीफा लेने और जल्द नए अध्यक्ष का चुनाव करने बैठक रखने का बाते कहा था, पर ऐसा नहीं हुआ।
इन्होने दिया इस्तीफा-
नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील यादव , पार्षद गीता साहू, शशि श्यामसुंदर, राकेश साहू, मेलन राम, खिलावन साहू, रामफल लहरी और अनजान परमिंदर सिंह खालसा ने पद से इस्तीफा दिया है। सरगांव बिल्हा विधानसभा अंतर्गत आता है जहा धरमलाल कौशिक विधायक है।

 

जब घर घर छेरछेरा मांगने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश: महिलाओ और बच्चो ने किया अन्नदान, धान से तौला।

error: Content is protected !!