जगदलपुर 28 दिसंबर 2022: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 64 साल के कारोबारी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। रुपए के लालच में इस वारदात को कारोबारी के महिला दोस्त ने अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि, तीनों लग्जरी कार में सवार होकर कारोबारी के घर पहुंचे थे। पहले उसे शराब पिलाई, फिर गला दबाकर मार डाला। मामले के 3 दिन बाद बस्तर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जानकारी के मुताबिक, शहर के कुम्हाररास के रहने वाले घेवरचंद खत्री (64) की उसके घर में लाश मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच की और CCTC फुटेज खंगाला तो उसमें देखा गया कि एक महिला घर के अंदर जा रही है। जिसके कुछ देर बाद कैमरा ऑफ हो गया। पुलिस ने आस-पास के जिले के थानों में महिला के बारे में पता लगाया। कुछ लोगों से महिला के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि, उसका नाम साधना मंडल है जो कांकेर की रहने वाली है।
रायपुर से पुलिस ने महिला को पकड़ लिया है। महिला ने पुलिस के सामने हत्या का सारा राज खोल दिया। उसने पुलिस को बताया कि, घेवरचंद खत्री को पिछले 6 महीने से जानती है। लगातार उसके घर आना-जाना लगा रहता था। पैसों की लेनदेन होती रहती थी। महिला का एक दोस्त शाहरुख खान को इसके बारे में पता था। वो उससे घेवरचंद से पैसे मांगने कहता था। कुछ दिन पहले पैसों को लेकर महिला और घेवरचंद के बीच थोड़ा विवाद हो गया था।
जिसके बाद 20 दिसंबर को महिला अपने साथी शाहरुख खान और गोलू के साथ किराए की एक लग्जरी कार बुक कर घेवरचंद के घर पहुंची। महिला को घर के बाहर छोड़ कर दोनों युवक शहर में ही घूम रहे थे। साधना ने घेवरचंद को जमकर दारू पिलाई। जब वह उठने की स्थित में नहीं था तो फिर देर रात शाहरुख और गोलू को घर बुला लिया। इससे पहले उसने घर पर लगे CCTC को भी किसी तरह बंद कर दिया था। घर पहुंचने के बाद तीनों ने मिलकर घेवरचंद का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
फिर घर में रखे लॉकर तोड़कर पैसे निकालने की कोशिश किए। लॉकर नहीं खुला तो साथ लेकर चले गए। जंगल में तोड़े और उसमें रखे 10 हजार रुपए और चांदी के सिक्के को आपस में बांट लिया। साधना के बताए अनुसार पुलिस ने शाहरुख (28) को कांकेर में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। ASP निवेदिता पॉल ने बताया कि,तीसरे आरोपी गोलू को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
मामूली विवाद पर खूनी खेलः नाबालिग ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर की हत्या, इलाके में सनसनी
