गरियाबंद 14 सितम्बर 2022: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक बेटे ने अपनी बीमार मां को दौड़ा-दौड़ाकर मार डाला। महिला ने इलाज कराने के लिए बेटे को कहा था। इसी बात पर वो नाराज हो गया। इसके बाद उसने पहले तो मां को पीटा, फिर वो जब दौड़कर भागने लगी तो उसका पीछा कर सिर पर पत्थर पटक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। इतना ही नहीं बीच बचाव करने आई, अपनी दोनों बहनों से भी उसने हाथापाई की है। मामला अमलीपदर थाना क्षेत्र का है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि अमलीपदर की रहने वाली हीराबाई निषाद (47 वर्ष) पिछले कई दिनों से बीमार थी। उसे बार-बार बुखार चढ़ उतर रहा था। इसके बाद भी वो जैसे-तैसे घर का काम कर रही थी। इस बीच बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे की करीब जब उसकी तबीयत और बिगड़ने लगी तो उसने अपने बेटे धनसिंह (24 वर्ष) से कहा कि उसे डॉक्टर के पास ले चले। धनसिंह घर में रहता था, वो कुछ काम नहीं करता था। इधर, इलाज कराने की बात सुनते ही धनसिंह नाराज हो गया और अपनी मां से झगड़ा करने लगा था।
NTPC से खरीदे जा रहे कोयले के इस्तेमाल से महंगा हुआ बिजली उत्पादन, सरकार को 120 करोड़ रुपये प्रति माह लग रही चपत
बताया गया कि विवाद इतना बढ़ गया कि उसने अपनी मां को पीटना शुरू कर दिया। उसी दौरान उसकी दोनों छोटी बहनें भी बीच बचाव करने आ गईं, तब भी यु्वक का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने अपनी दोनों बहनों से भी हाथापाई की। बेटे का गुस्सा देख महिला भागते हुआ घर के पीछे बने खेत में चले गई। मगर युवक वहां भी पहुंच गया और उसने भारी पत्थर महिला के सिर पर पटका दिया। सिर से काफी खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पति गया था काम करने
घटना के वक्त हीराबाई निषाद का पति तसिल राम खेत में काम करने गया था। उसी वक्त ये वारदात हुई है। वारदात को अंजाम देकर वो गांव में ही जाकर छिप गया था। इस घटना की सूचना धनसिंह की बहनों ने अपनी परिजनों को दी थी। इसके बाद पुलिस को भी इस घटनाक्रम के बारे में बताया गयाा।
हत्या के बाद खुदकुशी की कोशिश
सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद आरोपी की तलाश की गई। तलाश करने पर आरोपी गांव में ही मिला, लेकिन वह बीमार हो गया था। आरोपी ने बताया कि उसने भी खुदकुशी करने की कोशिश की है। उसने डीजल पी लिया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।
