धमतरी 07 सितम्बर 2023: अवैध शराब बेचने के आरोप में पकड़े गए कुरुद के धोबी चौक निवासी शिवचरण चक्रधारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक के परिजनों ने कुरूद पुलिस की प्रताड़ना के कारण मौत होने का आरोप लगाया है।बता दें कि, कुरूद पुलिस ने 6 सितंबर को 17 पौवा अवैध शराब के साथ शिवचरण चक्रधारी को गिरफ्तार किया था।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
पुलिस उसे पड़कर थाने ले गई थी। मृतक के पुत्र देवनाथ चक्रधारी ने बताया कि, छह सितंबर की रात पुलिस ने सूचना दी की उनके पिता शिवचरण चक्रधारी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें उपचार के लिए धमतरी के जिला अस्पताल ले जा रहे हैं। जब परिजन जिला अस्पताल धमतरी पहुंचे, तब तक शिवचरण की मृत्यु हो चुकी थी।
मामले में मृतक के परिजनों का आरोप है कि, पुलिस ने थाने के अंदर मारपीट कर बुरी तरह प्रताड़ित किया गया, जिसके कारण पुलिस थाने में ही मौत हो गई। इसके बाद शव को अस्पताल ले जाया गया। इस मामले को लेकर कुरूद में लोगों में भारी आक्रोश है। मृतक के परिजन और मोहल्ले के लोग आक्रोशित होकर नेशनल हाइवे में उतर गए और चक्काजाम करने का प्रयास कर रहे थे।
इस मामले में एएसपी मधुलिका सिंह ने कहा कि, अवैध शराब बिक्री की शिकायत के बाद आरोपी शिवचरण चक्रधारी को हिरासत में लिया गया था। अचानक दौरा पड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मजिस्ट्रेट इस पूरे मामले की जांच करेंगे।
PM की सुरक्षा संभालने वाली SPG के डायरेक्टर का निधन, 61 की उम्र में तोड़ा दम

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।