NEET UG Paper Leak में तेजस्वी यादव की एंट्री, बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले….
स्वतंत्र बोल
बिहार 20 जून 2024: नीट पेपर लीक मामला अबूझ पहेली बनती जा रही है। मामले में हर दिन नये खुलासे हो रहे हैं। मामले में अब बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की एंट्री हुई है। बिहार (Bihar) के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा (Deputy CM Vijay Sinha) ने कहा कि मामले में कैंडिडेट्स को एनएचएआई के गेस्ट हाउस में रुकवाने की बात सामने आई है। ये कमरा पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम (Tejashwi Yadav PS Pritam) ने गेस्ट हाउस में कमरा बुक कराया था। मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। दोषी पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। इधर केंद्र ने बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) से पूरे मामले की डिटेल रिपोर्ट मांगी है। शिक्षा मंत्रालय ने यह भी बताया कि नीट से जुड़े ग्रेस मार्क्स के मुद्दे को सुलझा लिया गया है।Raipur में 25 KG गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले
बता दें कि नीट पेपर लीक मामले में कैंडिडेट्स को एनएचएआई (सरकारी) के गेस्ट हाउस में रुकवाने की बात सामने आ रही थी। गेस्ट हाउस के एंट्री रजिस्टर में अनुराग यादव का नाम दर्ज है। बताया जा रहा है कि अनुराग यादव वही है जिसे पुलिस ने नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया था।
![](https://lalluram.com/wp-content/uploads/2024/06/NEET-UG-Paper-Leak-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%A4%E0%A5%87%E0%A4%9C%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%80-%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B5-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%8F%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80.jpg)
बताया जाता है कि इसी गेस्ट हाउस से कैंडिडेट को लेकर सेफ जगह पर ले जाया गया था, जहां कैंडिडेट्स को 24 घंटे पहले पेपर रटवाया जा रहा था। बयान में भी सिकंदर ने गेस्ट हाउस का नाम लिया है, अनुराग यादव सिकंदर का रिश्तेदार है।
इधर, बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा ने दावा किया है कि इस मामले के तार तेजस्वी यादव के करीबी से जुड़े हैं। जिस गेस्ट हाउस में कैंडिडेट को ठहराने की बात सामने आई, उसमें कमरा तेजस्वी के PS प्रीतम ने बुक कराया था।
![](https://lalluram.com/wp-content/uploads/2024/06/Patna-EOU-2-1024x769.jpg)
पटना से गिरफ्तार अभ्यर्थी अनुराग यादव ने किए बड़े खुलासे
मामले में बुधवार को नया खुलासा हुआ। नीट यूजी पेपर लीक मामले में पटना से गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थी अनुराग यादव ने अपने बयान में कहा कि उसे परीक्षा से एक दिन पहले रात में पेपर मिल गए थे। अनुराग पटना के NHAI गेस्ट हाउस में परीक्षा से पहले वाली रात में रुका था। अनुराग ने अपने बयान में कहा कि मुझे मेरे फूफा यानी सिकंदर यादवेंद्र ने कोटा से यह कह कर बुलाया था की परीक्षा के लिए सेटिंग हो गई है। मेरा परीक्षा केंद्र पटना डिबाई पाटील स्कूल था. परीक्षा के बाद पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर लिया।
![](https://lalluram.com/wp-content/uploads/2024/06/Uddhav-Thackeray-1-1-704x1024.jpg)
अनुराग यादव पटना के सरकारी गेस्ट हाउस में एक मंत्री की पैरवी से ठहरा था। ठहरने की सारी व्यवस्था सिकंदर यादवेंद्र ने की थी। नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच बिहार आर्थिक अपराध इकाई कर रही है। वहीं पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड सिकंदर को भी गिरफ्तार किया गया है। जल संसाधन विभाग में कार्यरत सिकंदर को गिरफ्तारी के बाद सस्पेंड कर दिया। अब तक मामले में 13 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें नीट यूजी परीक्षा में शामिल 5 अभ्यर्थी भी हैं। वहीं मामले में पूछताछ के लिए यूपी, बिहार और महाराष्ट्र के 9 अभ्यर्थियों को 18 और 19 जून को बुलाया गया था।
पेपर लीक का मास्टरमाइंड अमित आनंद ने रातभर आंसर रटवाया था
पेपर लीक का मास्टरमाइंड अमित आनंद ने कबूल किया है कि परीक्षा से एक दिन पहले पेपर लीक हुआ था। उसने बताया कि किस तरह से छात्रों को एग्जाम से एक दिन पहले क्वश्चेन पेपर के आंसर रटवाए गए थे। इसके बदले छात्रों से लाखों रुपये वसूले गए थे। लीक का मास्टरमाइंड अमित आनंद ने कबूलनामे में कहा कि नीट परीक्षा से एक दिन पहले पेपर लीक हो गया था। एग्जाम से एक दिन पहले क्वेश्चन पेपर और आंसर अभ्यर्थियों को दिया गया। उन्हें रात भर आंसर रटवाया गया था। क्वेश्चन पेपर के बदले अभ्यर्थियों से 30-32 लाख रुपये लिए गए थे। पेपर लीक के मास्टरमाइंड ने अपने कबूलनामे में कहा है कि मेरे फ्लैट से पुलिस को नीट एग्जाम का क्वेश्चन पेपर और आंसर शीट के जले हुए अवशेष मिले हैं। उसने भी कबूल किया है कि वह पहले भी पेपर लीक कराता रहा है।
![](https://lalluram.com/wp-content/uploads/2024/06/NEET-UG-Paper-Leak-1-3.jpg)
पटना में किराए के फ्लैट में रह रहा था पेपर लीक का मास्टरमाइंड
बिहार की राजधानी पटना के शास्त्रीनगर पुलिस थाने में अमित आनंद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यहां पर पुलिस ने उससे पूछताछ की है, जहां उसने पेपर लीक की बात को कबूल किया है। कबूलनामे की कॉपी के मुताबिक, पेपर लीक का मास्टरमाइंड अमित मुंगेर जिले का रहने वाला है। हालांकि, वह वर्तमान में पटना के एजी कॉलोनी के एक किराए के फ्लैट में रह रहा था। इस कबूलनामे में उसने बताया है कि किस तरह से उसकी मुलाकात उन छात्रों से हुई, जिन्हें आंसर रटवाए गए थे।
बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की गिरफ्त में आए आरोपियों की लिस्ट-
![](https://lalluram.com/wp-content/uploads/2024/06/%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%B8-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A4%BF%E0%A4%95-%E0%A4%85%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A7-%E0%A4%87%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%88-EOU-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%97%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%AB%E0%A5%8D%E0%A4%A4-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%86%E0%A4%8F-%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%AA%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%9F.jpg)
अब तक कुल 14 गिरफ्तार
बिहार में नीट पेपर लीक मामले को लेकर अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 5 नीट यूजी के अभ्यर्थी भी शामिल हैं। मामले की जांच कर रही अपराध इकाई ने 35 अभ्यर्थियों को पहले ही पेपर मिलने की आशंका जताई है। वहीं इस परीक्षा को लगातार रद्द करने की मांग हो रही है। एग्जाम में शामिल कैंडिडेट्स का कहना है कि बड़े पैमाने पर नीट यूजी परीक्षा में धांधली हुई है। इसलिए एग्जाम का आयोजन फिर से किया जाना चाहिए।
बरामद किए गए हैं कई पासबुक और ATM
बता दें कि बिहार में नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच बिहार आर्थिक अपराध इकाई कर रही है। जांच के दौरान इकाई ने पटना के एजी कॉलोनी लालू खटाल के पास एक किराए के मकान से विभिन्न बैंकों के दर्जन भर एटीएम कार्ड और पासबुक जब्त किए हैं। वहीं इससे पहले जांच के दौरान 6 पोस्ट डेटेड चेक भी बरामद किए गए थे। आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार सभी चेक माफियाओं के नाम जारी किए गए थे। वहीं यह भी आशंका जताई जा रही है कि अभ्यर्थियों से 30-30 लाख रुपए की मांग भी की गई।
![](https://swatantrabol.com/wp-content/uploads/2022/01/swatantrabol-logo.png)
हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।