भारत छत्तीसगढ़ इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन ट्रॉफी: तस्नीम ने महिला और प्रियांशु ने पुरुष एकल खिताब जीता

रायपुर 26 सितम्बर 2022: राजधानी में चल रहे भारत छत्तीसगढ़ इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन ट्रॉफी के महिला वर्ग में तस्नीम मीर और पुरुष वर्ग में प्रियांशु रजावत ने एकल खिताब अपने नाम किया। मोवा स्थित आई स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरिना में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में तस्नीम ने छठी वरीयता प्राप्त समिया फारूकी को 14-21 21-17 21-11 से हराया। जबकि प्रियांशु ने अनुभवी सुभंकर डे को 21-13 21-11 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 6 अक्टूबर से, कबड्‌डी, खो-खो, भंवरा, पिट्‌ठुल और कंचे जैसे 14 खेलों का महामुकाबला, रायपुर में 6 जनवरी को समापन समारोह

वहीं, आरती सारा सुनील और पूजा डांडू की अप्रकाशित भारतीय जोड़ी को महिलाओं के डबल मुकाबले में जापान की छठे वरीयता की खिलाड़ी चिसटो होशी और मियू ताकाहाशी से फाइनल मुकबाले में 21-12 12-21 7-21 से हार का सामना करना पड़ा।

मिश्रित युगल और पुरुष युगल में भारतीयों का दबदबा

मिश्रित युगल के फाइनल में एन सिक्की रेड्डी और रोहन कपूर की भारतीय जोड़ी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड के आर मक्कासासिथॉर्न और सी कोरेपैप की जोड़ी को हराकर प्रतियोगिता में देश को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया 47 मिनट तक चले इस कड़े मुकाबले में रेड्डी-कपूर की जोड़ी ने मक्कासासिथॉर्न और कोरेपैप पर 22-20, 23-21 से जीत दर्ज कर चैम्पियन बनने का गौरव प्राप्त किया। पुरुष युगल फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त ईशान भटनागर और के. साई प्रतीक और दूसरी वरीय कृष्ण प्रसाद और विष्णुवर्धन गौड़ की भारतीय जोड़ी आमने सामने थी, 1 घंटा आर 8 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में ईशान-साई की जोड़ी कृष्ण-विष्णुवर्धन की जोड़ी पर भारी पड़ी और उन्होंने 17-21, 21-15, 23-21 से मैच को जीत लिया।

विश्व पर्यटन दिवस 2022 : CG में होगा राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन,’पर्यटन पर पुनर्विचार’ पर होगी चर्चा

 

error: Content is protected !!