धमकीयों से नहीं डरेगा स्वतंत्रबोल: जीएसटी में फर्जीवाड़े की खबर से बौखलाया संचालक, स्वतंत्रबोल को भेजा मानहानि का नोटिस.. दी कार्यवाही की धमकी

रायपुर 12 मार्च 2022.  लोन दिलाने के बहाने जीएसटी रजिस्ट्रेशन लेकर उससे करोडो का अवैध लेन-देन करने और पुलिस में शिकायत संबंधी खबरे स्वतंत्रबोल द्वारा प्रकाशित करने पर दबाव बनाने के उद्देश्य से एमी फाइनेंस के संचालक ने स्वतंत्रबोल को नोटिस भेजा है। स्वतंत्रबोल जीएसटी में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी संबंधी खबरे लगातार प्रकाशित कर रहा है जिस पर दबाव बनाने के उद्देश्य से जिम ट्रेनर से धोखाधड़ी करने वाले एमी फाइनेंस कंपनी के संचालक अमन अग्रवाल ने वकील के माध्यम से नोटिस भेजा। भेजे गए नोटिस में अमन के अधिवक्ता ने कहा कि आपके द्वारा झूठी तथ्यों एवं जानकारी के आधार पर मेरे पक्षकार के विरुद्ध दुर्भावनापूर्ण आशय से खबर का प्रकाशन किया। जिससे उसके जानने वालो के मन में उसकी इज्ज़त कम हुई है और उसकी छवि धूमिल हुई है, जिससे उसे आर्थिक, व्यापारिक, सामाजिक रूप अपूर्णीय क्षति हुई है।”

फर्जीवाड़ा: लोन दिलाने माँगे पैन, बैंक डिटेल्स और आधार, फिर कराया जीएसटी रजिस्ट्रेशन.. उससे किया करोडो का अवैध लेन-देन,, थाने में शिकायत

स्वतंत्रबोल ने 26 फरवरी को फाइनेंस कंपनी संचालक द्वारा जिम ट्रेनर के साथ किये गए धोखाधड़ी और पुलिस में हुई शिकायत की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसमे अमन अग्रवाल का पक्ष भी रखा गया था। उस खबर से बौखलाए अमन अग्रवाल ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजकर धोखेबाजो के खिलाफ बुलंद होती आवाज को दबाने की कोशिश की है।

नोटिस

अमन अग्रवाल ने घर पहुंच जिम ट्रेनिंग की सर्विस देने वाले ट्रेनर मोहन नायडू को नहीं छोड़ा, अब फर्जीवाड़े का पोल खुलने पर अब नोटिस भेजकर धमकाने की कोशिश की जा रही है। स्वतंत्रबोल अपने नाम अनुरूप आम जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी और पीड़ित को न्याय दिलाने हर संभव कोशिश करेगी। इस फर्जीवाड़े से जुड़े हर उस खबर को पब्लिक डोमेन में लाएगी जो अब तक सामने नहीं आई है।

अमन अग्रवाल

 

अगली स्टोरी पढ़े- आयकर अधिकारी के “धोखेबाज” बेटे की कहानी, जो लोन दिलाने के बहाने करता है ठगी..

रसूखदार फाइनेंस कंपनी संचालक पर पुलिस मेहरबान, शिकायतों पर कार्यवाही नहीं.. अब एसपी से शिकायत

error: Content is protected !!