खरोरा में खुलेगा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल, सीएम भूपेश ने की घोषणा..

रायपुर 02 अगस्त 2022.  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को खरोरा के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री ने वहा नवनिर्मित कॉलेज भवन का लोकार्पण और दानवीर स्व. दाऊ रामप्रसाद देवांगन की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री बघेल ने खरोरा में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने और अन्य दो विद्यालयों का नामकरण भी किया। सीएम भूपेश ने आमजनों की सुविधाओं तथा मांगो के अनुरूप मोहरेंगा-कठिया तथा कोदवा-मढ़ी सड़क मार्ग निर्माण करने की घोषणा की। इसके साथ-साथ उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनकी का नाम शहीद युगल किशोर वर्मा तथा शासकीय हाई स्कूल मोहरेगा का नाम मण्डल दास गिलहरे के नाम से करने की घोषणा की। आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि
”दानवीर श्री देवांगन ने बच्चों के भविष्य उज्जवल करने के लिए अपने जीवनकाल में ही स्कूल के लिए 4 एकड़ जमीन दान की थी…शिक्षा के माध्यम से ना केवल व्यक्ति का विकास होता है। अपितु परिवार और समाज सुदृढ़ और विकसित भी होता है। उन्होंने शिक्षा के अलख जगाने में स्व. दाऊ रामप्रसाद देवांगन की महती सोच और भूमिका की तारीफ की।”

इस अवसर पर कृषि एवं पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे, श्रम मंत्री शिवकुमार डहरिया, धरसीवां विधायक श्रीमति अनिता योगेन्द्र शर्मा, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति डोमेश्वरी वर्मा एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधीगण, अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
error: Content is protected !!