बिलासपुर 13 मई 2023: जिले में एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा में छात्र फेल हो गया था। जिसके बाद परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है। यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जानकारी के अनुसार, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के महिमा नगर में रहने वाले छात्र वरुण कौशिक ने सुसाइड कर लिया। उसकी लाश घर के कमरे में लटकी हुई मिली। वरुण दसवीं कक्षा में पढ़ता था। 10 मई को छग माशिमं ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया था। छात्र दसवीं बोर्ड परीक्षा में दो विषयों में फेल हो गया था। रिजल्ट देखकर वह सदमे में था। जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामले की जांच में सिरगिट्टी पुलिस जुट गई है।
