दुर्ग 18 नवम्बर 2022: दुर्ग में मरौदा डैम में डूबने से 16 साल के छात्र की मौत हो गई। 10 लड़कों का ग्रुप टाउनशिप से पिकनिक मनाने गया था। नहाने के दौरान एक छात्र गहरे पानी में चला गया। गुरुवार शाम की इस घटना की सूचना मिलते ही उतई पुलिस एसडीआरएफ के गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच छात्र की खोजबीन शुरू की लेकिन अंधेरा होने के कारण टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन बंद करना पड़ा ।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
उतई पुलिस ने बताया कि आज सुबह फिर एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर छात्र का शव बाहर निकाल लिया है। सभी लड़के टाउनशिप से एक साथ पिकनिक मनाने मरौदा डेम पहुंचे थे तभी शाम लगभग साढे़ 4 बजे दूसरे साथियों ने पुलिस को बताया कि उनका दोस्त गितांश हिरवानी गहरे पानी में चला गया। काफी देर तक पानी से बाहर नहीं आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई ।
साथियों ने शाम को पुलिस को दी सूचना
उतई पुलिस के मुताबिक सेक्टर-10 निवासी बीएसपी कर्मी दीपक हिरवानी का बेटा गितांश (16 वर्ष) अपने दोस्त के साथ गुरुवार को मरौदा डैम गया था। 10 लड़के पिकनिक में साथ गए। इस दौरान गितांश मरोदा डैम में नहाने लगा। उसके कपड़े डेम के पास ही रखे मिले। बाकी के लड़के खाना खा रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे के करीब की ये घटना बताई गई है। साथियों के ने शाम 4:30 बजे पुलिस को सूचना दी।
काफी देर तक नजर नहीं आया गितांश
बच्चे के डूबने की खबर मिलते ही गोताखोर टीम लगाई गई, दोस्तों के मुताबिक गितांश काफी देर तक नजर नहीं आया तो बाकी लड़के घबरा गए और आसपास देखने लगे। तभी पता चला कि गितांश डैम में उतरा है लेकिन नजर नहीं आया।
अंधेरा होने के कारण शाम को बंद करना पड़ा रेस्क्यू
थाना प्रभारी उतई मनोज प्रजापति ने बताया कि सेक्टर 10 निवासी गीतांश बीएसपी स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र था। साथियों से मिली सूचना के बाद तत्काल पुलिस घटनास्थल सीआईएसएफ कैंट के पीछे मरौदा डैम में खोजने का प्रयास की लेकिन शाम को अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बंद करना पड़ा आज सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और गितांश को शव बरामद किया गया।
खारून नदी में डूबे थे दोस्त
तीन महीने पहले रायपुर में एडवेंचर करना टीनएजर्स के एक ग्रुप को भारी पड़ गया था। खारून नदी के किनारे संडे को मस्ती करने गए 6 नाबालिग में से 2 की मौत हो गई थी। सभी दोस्त यहां नहाने लगे और कब गहराई में चले गए पता ही नहीं चला। दो दोस्त डूब गए थे। इसमें से एक का शव SDRF ने करीब 12 घंटे बाद बरामद किया था। जबकि दूसरे का अभी तक पता नहीं चल सका है। पिछले साल भी यहां युवकों के डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। हादसा मुजगहन थाना क्षेत्र में हुआ है।
टिकरापारा, संतोषी नगर और बोरियाखुर्द के रहने वाले 6 दोस्त अंकित गुप्ता, करण साहू, कुणाल चंद्राकर, कृष पांडे (16), कुणाल नगरची (17) और अर्जुन साहू रविवार को नदी किनारे गए थे। कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय के पास खारून नदी के किनारे पर जा पहुंचे। वहां सभी मस्ती कर रहे थे। बच्चों ने पुलिस को बताया कि कृष और कुणाल ने सभी से पानी में उतरने को कहा। सब डरे तो दोनों ने कहा कि कुछ नहीं होगा।
नदी में डूबने से युवक की गई थी जान
छत्तीसगढ़ के कोरबा में चार महीने पहले एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक नदी में नहाने के लिए गया था। इस दौरान वह तैरने लगा। थोड़ी देर बाद उसका शव डैम के पास मिला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हादसा हरदी चौकी क्षेत्र में हुआ था।
जानकारी के मुताबिक, मुड़ापार धनवार मोहल्ला निवासी रमेश यादव (32) खेती-किसानी करता था। वह शुक्रवार सुबह नदी में नहाने के लिए गया था। जब काफी देर होने के बाद भी रमेश घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने के लिए निकले। काफी तलाश के बाद रमेश का शव मुड़ापार स्थित बांध के पास तैरता हुआ मिला।
