रायपुर 18 नवम्बर 2022: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी ओम माथुर छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। प्रदेश प्रभारी की कमान संभालने के बाद ये उनका पहला प्रवास है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 21 नवंबर को ओम माथुर दोपहर 1.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे। जिसके बाद प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम है। 22 नवंबर को सुबह 10.30 बजे से बैठकों का दौर शुरू होगा। जिसमें कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्रियों की बैठकें होंगी। वहीं सांसद-विधायकों की बैठक ओम माथुर अलग लेंगे। वहीं 23 नवंबर को सभी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसके बाद 24 नवंबर को ओम माथुर नेताओं, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |

BJP की महतारी हुंकार रैली : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ भाजपाई करेंगे शक्ति प्रदर्शन
