स्वतंत्र बोल
रायपुर 17 जनवरी 2024. शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अफसरों को पोस्टिंग आदेश जारी किया है। सभी अधिकारी पूर्व सरकार में मंत्रियो के स्टाफ में पदस्थ थे, और विगत 45 दिनों से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। 3 नवंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद से सभी अधिकारी मंत्रालय में सलंग्न थे, जिनकी बुधवार को पोस्टिंग आदेश जारी किया गया है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ओएसडी रहे अरुण मरकाम को अपर कलेक्टर कोरिया, सूरज कश्यप को सुकमा, उमेश पटेल को कोरिया, विशाल महाराणा को गरियाबंद और देवेंद्र प्रधान को सरगुजा भेजा गया है।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
शिव डहरिया के ओएसडी रहे राजेश पात्रे को दंतेवाड़ा अपर कलेक्टर और लिंगराज सिदार को संयुक्त कलेक्टर मनेन्द्रगढ़ तो अनिला भेंडिया के ओएसडी रहे गिरधारी लाल यादव को मुंगेली। वही जयसिंघ अग्रवाल के ओएसडी रहे अजय उरांव को कोंडागांव तो अमरजीत भगत के ओएसडी रहे अतुल शेटे को बीजापुर, पूर्व गृह मंत्री की ओएसडी रही दिव्या वैष्णव को मंत्रालय सामान्य प्रशासन विभाग में अवर सचिव बनाया गया है। रविंद्र चौबे के ओएसडी रहे जयशंकर उरांव को नारायणपुर भेजा गया है तो कैलाश वर्मा को बीजापुर और बनसिंग नेताम को सरगुजा में पोस्टिंग दी गई है। इनमे सबसे ज्यादा चर्चित रहे 2017 बैच के संयुक्त कलेक्टर सूरज कश्यप जिन्हे सुकमा भेजा गया है। सूरज की गिनती सौम्या चौरसिया के सबसे करीबी और विश्वस्त अफसरों में होती थी। अधिकारियो को उनके व्यवहार और शिकायतों के आधार पर पोस्टिंग की गई है। जिन्हे सुदूर वनांचल में पोस्टिंग दी गई उनकी गंभीर शिकायते थी।
देखे आदेश-
