रायपुर 1 दिसंबर 2022: छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है। दो दिन के इस विशेष सत्र को आरक्षण विधेयकों को पारित करने के लिए बुलाया गया है। पहले दिन शुरुआत में ही विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज मंडावी और पूर्व विधायक दीपक पटेल को श्रद्धांजलि दी जानी है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
पहले दिन सदन की कार्यवाही राष्ट्रगीत “वंदेमारतम’ और राज्य गीत “अरपा पैरी के धार’ के गायन से शुरू होगी। उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, सदन के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी और पूर्व विधायक दीपक पटेल के निधन की सूचना देंगे. उसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से दिवंगत नेताओं को शाब्दिक श्रद्धांजलि दी जानी है। संभावना है कि उसके बाद सदन की कार्यवाही एक दिन के लिए स्थगित कर दी जाएगी।
विधानसभा के इस विशेष सत्र में जिन दो शासकीय विधेयक को पेश किया जाना है, उनमें अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 को पुनः स्थापना किया जायेगा। वहीं छत्तीसगढ़ शैक्षणिक संस्था (प्रदेश में आरक्षण) संशोधन विधेयक 2022 शामिल हैं।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर स्पीकर चरणदास महंत ने दिया बड़ा बयान
