कुम्हारी सामूहिक हत्याकांड: पैसो के लिए की भाई भाभी दोनों बच्चो की हत्या, हत्या के पूर्व पी शराब और कुल्हाड़ी से काट डाला

दुर्ग 1 अक्टूबर 2022:  कुम्हारी इलाके में पति-पत्नी और दो बच्चों की सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने किया। मृतक के भाई ने संपत्ति विवाद के चलते अपने दो साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ लूट की रकम करीब 8 लाख रुपये बरामद भी किया हैं।
एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया किघटना कारित होने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ की तो चला कि मृतक का भाई की हत्यारा निकला। पैसो की लालच में उसने अपने भाई, भाभी और दोनों बच्चो की हत्या की। पूरा घटनाक्रम पैसो को लेकर हुआ। हत्या करने आरोपित ने ओडिसा से अपने दो दोस्तों को बुलाया और ह्त्या कर वापस ओडिशा भाग गए थे। घटना के दिन आरोपित किस्मत यादव, आकाश मांझी तथा टीकम दास पृतलहरे पी मृतक के बाड़ी निवास स्थल पहुंचकर अपने बड़े भाई भोलानाथ को आवाज देकर बुलाया। किस्मत ने भोलानाथ से पैसो की मांग की, जिससे दोनों के बीच विवाद हुआ। जिससे आक्रोशित किस्मतलाल ने खेत के निकट ही पढे कुल्हाड़ी को उठाकर मृतक भोलानाथ के माथे पर ताबड़तोड़ वार किया। भोलानाथ यादव मुख्य वही ढेर हो गया। मृतक के दिखने चिल्लाने पर पहुंची पत्नी को आरोपितों ने मार डाला। आरोपीयो ने पहचान जाने के डर से दोनों बच्चों की निर्मम हत्या की, पुलिस ने आरोपियों को भवानीपट्टना उड़ीसा में घेराबंदी कर पकड़ा गया।

माना हत्याकांड के मुख्य फरार आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने आरोपी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था

 

error: Content is protected !!