साधु से मारपीट मामला: युवको ने शराब पीने साधुओ से मांगे पैसे, नहीं देने पर लात घुसो से पीटा और फैलाई अफवाह

दुर्ग 7 अक्टूबर 2022:  भिलाई तीन में साधुओं से मारपीट की घटना शराब पीने के लिए पैसा मांगने और ना देने पर पिटाई करने से हुई। एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि आरोपित भूपेंद्र वर्मा उर्फ कान्हा और उसके दोस्तों ने साधुओं को रोका और 5 हजार रुपए मांगे। साधुओं ने रुपए न होने की बात कही तो कान्हा और उसके दोस्त भड़क गए। उन्होंने साधुओ को बच्चा चोर गिरोह में फ़साने की धमकी दी फिर भी साधु ने नहीं माने तो युवको ने पिटाई कर दी, जिससे माहौल बिगड़ा। इस घटना के दौरान बाजु से जावरा विसर्जन के लिए जाते लोगो ने पूछा तो उन्हें बच्चा चोर होने का अफवाह फैलाया गया फिर हालत बेकाबू हो गए। लोगो ने सहुआ को लाठी, डंडे और बेल्ट से बेरहमी से मारा।पुलिस ने मुख्य आरोपित योगेंद्र, सत्य नारायण, कान्हा और सितेंद्र महतो को गिरफ्तार किया है।

भिलाई साधुओं से मारपीट मामला: 5 लोग गिरफ्तार, वीडियो देखकर बाकी आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

error: Content is protected !!