दिल्ली 4 जनवरी 2023: कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी मिलते ही तमाम कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोनिया के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई। हालांकि बाद में ये साफ हो गया कि रूटीन चेकअप के तहत सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इस दौरान उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ हैं। उनके अनुसार सोनिया गांधी को सांस लेने में परेशानी हो रही थी।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
इसे लेकर अस्पताल की तरफ से भी बयान जारी किया गया है। हॉस्पिटल के चेयरमैन (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी को आज हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वायरल रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन की निगरानी और इलाज के लिए उन्हें चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है।
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को 4 जनवरी की सुबह रूटीन मेडिकल चेकअप को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कांग्रेस सूत्रों ने बताया था कि अस्पताल में भर्ती कराने के समय सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ मौजूद थीं। सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी श्वास संबंधी इंफेक्शन से पीड़ित रही हैं।
उनकी तबीयत एक दिन पहले से थोड़ी खराब थी, जिसके चलते राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के प्रवेश करने पर सात किलोमीटर चलने के बाद मंगलवार शाम दिल्ली लौट आए थे।
आपको बता दें कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज सुबह छह बजे बागपत के मवीकलां से फिर शुरू हुई। हालांकि प्रियंका गांधी बुधवार की सुबह राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल नहीं हुईं। सोनिया की तबीयत ठीक होने के बाद प्रियंका एक बार फिर यूपी में जारी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं।
डिंपल यादव ने ली सांसद की शपथ, सोनिया गांधी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
