बिलासपुर 20 दिसंबर 2022: हिस्ट्रीशीटर पूर्व कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी को मरवाने के लिए साजिश करने वाले छोटे भाई कपिल त्रिपाठी ने पहले भी दो बार शूटर्स बुलवाए थे और खुद शहर से बाहर था। दोनों बार शूटर्स संजू को मार नहीं पाए। संजू ने या तो रास्ता बदल दिया फिर उसके साथ कार में दोस्त भी सवार थे। ऐसे में उनकी प्लानिंग फेल हो गई। इधर, सोमवार को पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां कपिल त्रिपाठी और उसके दो दोस्त को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान पुलिस उनसे शूटर्स की जानकारी जुटाएगी।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
कुख्यात बदमाश और पूर्व कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की हत्या की साजिश में शामिल पिता जयनारायण त्रिपाठी, कपिल की पत्नी सुतित्रा त्रिपाठी, बहन, को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले कपिल त्रिपाठी, प्रेम श्रीवास और सुमित निर्मलकर के साथ इन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। इस केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया कि साजिशकर्ता कपिल त्रिपाठी व उसके दो साथी प्रेम और सुमित से पुलिस को पूछताछ कर साक्ष्य जुटाना है। इसलिए उन्हें पुलिस रिमांड पर दिया जाए। कोर्ट ने पुलिस के आग्रह को स्वीकार कर लिया और तीनों आरोपियों को 21 दिसंबर तक दो दिन के लिए रिमांड दे दिया।
दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड पर लाए जाएंगे चार आरोपी
कोर्ट को पुलिस ने यह भी बताया कि हत्या की वारदात में शूटर्स अभी फरार हैं। जबकि, साजिश में शामिल भरत तिवारी, आशीष तिवारी, रवि तिवारी और राजेंद्र ठाकुर दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है। उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा है। उनके आने पर उनसे पूछताछ कर उन्हें भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
प्लान ए फेल होने के बाद दो बार बुलाया था शूटर
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि मुख्य आरोपी कपिल त्रिपाठी ने मई में हुए विवाद के दौरान संजू त्रिपाठी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। लेकिन, अपनी पहुंच और पुलिस से मिलकर उसने धारा 307 कटवा ली थी। तभी अक्टूबर में कपिल ने अपने पिता जयनारायण त्रिपाठी से प्लान ए फेल होने और प्लान बी पर काम करने की बात कही थी। उनका प्लान बी संजू की हत्या कराना था। इस प्लानिंग के तहत कपिल ने तय किया था कि, जब कपिल की हत्या होगी, तब वह शहर से बाहर रहेगा।
प्लान के अनुसार उसने अक्टूबर के बाद से नवंबर और दिसंबर में दो बार शूटर्स बुलवाया था। लेकिन, दोनों बार शूटर्स फेल हो गए। उस समय कपिल शहर से बाहर था। तब उसे लगा कि इस बार वह हत्या कराने के बाद ही शहर छोड़ेगा। तीसरी बार उसने शूटर्स बुलवाए और दोस्त प्रेम श्रीवास और सुमित निर्मलकर सहित अन्य दोस्तों के माध्यम से संजू की रैकी कराई और हत्या की उनकी प्लानिंग कामयाब हो गई।
