कपडा कारोबारी जैन की शर्मनाक हरकत: फोटो वायरल करने की धमकी देकर वसूले रुपये, मुँह बोली से की अनैतिक मांग.. गिरफ्तार

रायपुर 16 मई 2022.  मुँह बोली बहन से छेड़खानी करने और ब्लैकमेलिंग करने पर कपडा कारोबारी की पिटाई हो गई। पंडरी के कपड़ा कारोबारी अनिल जैन शैलेन्द्र नगर में मुँह बोली बहन के घर आना जाना था, इस दौरान उसने महिला का कुछ फोटो खींच लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूलने लगा। सामाजिक भय से शुरुआत में महिला उसे पैसे देते रही जिससे उसकी हरकते और बढ़ने लगी। उसने मुँह बोली से शारीरिक संबंध बनाने दबाव डाला महिला द्वारा विरोध करने पर धमकी देने लगा। महिला को फ़ोन में अश्लील मेसेज और वीडियो भेजता था। आरोपित की अनैतिक मानगो से परेशान महिला ने पूरी बात अपनों परिजनों को बताया। पीड़ित के अनुसार उसी दौरान आरोपित अनिल जैन उनके घर आया तो परिजनों ने जमकर पिटाई की और पुलिस को सौप दिया। जहा पुलिस ने धारा 354, 384 सहित विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है।

मध्यस्थता करने पहुंचे बीजेपी नेता-

आरोपित को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने पर छगन मूंदड़ा सहित बीजेपी नेता कोतवाली थाने पहुंचकर मध्यस्थता की कोशिश में लगे रहे। नेताओ ने एफआईआर रोकने की हर संभव कोशिश की पर बात नहीं बनी। आरोपित अनिल जैन अपने को बीजेपी के मातृ संगठन का पदाधिकारी बताकर रौब जमा रहा था, वही मेकाहारा अस्पताल के अधीक्षक का रिश्तेदार बताया जाता है जिसका लाभ उसे मेकाहारा अस्पताल मिल रहा है। पीड़ित महिला के परिजनों पर आरोपित की शिकायत पर मारपीट और गाली गलौज की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

EXCLUSIVE जिस प्रोफ़ेसर को ओपन यूनिवर्सिटी ने अपात्र पाया उसे रविशंकर विश्वविद्यालय में कुलसचिव बनाया, शिकायत पर जाँच पेंडिंग

error: Content is protected !!