रायपुर 27 अक्टूबर 2022. महिला बाल विकास में गड़बड़ी, मनमानी और अन्य सहकर्मियों से दुर्व्यवहार करने वाले संविदा में पदस्थ 9 कर्मचारियों ी छुट्टी कर दी गई है। इन सभी के खिलाफ गंभीर शिकायते थी जिसके बाद कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने कार्यवाही की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैल ठाकुर ने बताया कि
“कर्मियों द्वारा महिला कर्मचारियों से दुर्व्यवहार, कार्यो में मनमानी और ख़राब गोपनीय प्रतिवेदन की शिकायतों के आधार पर जिला स्तरीय चयन समिति के अनुशसा उपरांत कलेक्टर ने बर्खास्तगी की कार्यवाही की है। “
जिसमे सखी वन स्टॉप सेंटर में पदस्थ माहेश्वरी दुबे, नवा बिहान शाखा में पदस्थ अल्केश्वरी सोनी, जिला बाल सरंक्षण अधिकारी नवनीत स्वर्णकार, जिला विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी अश्विनी जायसवाल, बालिका गृह में पदस्थ श्रीमती रजनीश गेंदले और ज्योति शर्मा, बाल गृह माना कैम्प में पदस्थ हेमलाल नायक और दुष्यंत निर्मलकर व अखिलेश कुमार देहरे की सेवा समाप्त कर दी गई है। ये सभी लंबे समय से संविदा में पदस्थ थे। जिला बाल सरंक्षण अधिकारी नवनीत स्वर्णकार को लेकर पूर्व में भी गंभीर शिकायते रही,वे हमेशा विवादों में रहे पर कभी ध्यान नहीं दिया गया। इन सभी की सेवायें 31 अक्टूबर को स्वयमेव समाप्त हो जाएगी।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
