बंगाल की खाड़ी में उठा सीजन का पहला तूफान ‘रेमल’, 102 किमी. की रफ्तार से चलेगी हवाएं, IMD का अलर्ट
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
स्वतंत्र बोल 24 मई 2024 बंगाल : बंगाल की खाड़ी में तूफान विकसित हो रहा है जिसके कारण चक्रवात आने की संभावना है। यह भीषण तूफान 26 मई पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश में भयंकर तबाही ला सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठने वाला यह इस सीजन का पहला तूफान होगा। हिंद महासागर में चक्रवातों के नामकरण की प्रणाली के तहत इसका नाम ‘रेमल’ दिया गया है। इसका सुझाव ओमान ने दिया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक यह बंगाल की खाड़ी से उत्तर पूर्व की ओर बढ़ सकता है।
तूफान के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में बाढ़ आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 24 मई को मध्य और उससे सटे दक्षिणी बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब होने की संभावना है। यह 25 मई और 26 मई को मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर और ऊंचे से बहुत ऊंचे तक हो जाएगा। 25 मई की शाम से ओडिशा के तट, बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल इसकी लहरें करीब 1.5 मीटर तक ऊंची उठेगी। चैंपियन बना इंडिया कैपिटल्स, रॉस टेलर और मिचेल जॉनसन की तूफानी पारी ने किया कमाल
102 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार तूफान के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर क कई इलाकों में भारी बारिश से बाढ़ आ सकती है। आईएमडी के अनुसार इस दौरान 102 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी जारी की है। मछुआरों को 24 मई तक बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में मध्य बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की सलाह दी गई है। वहीं 25 से लेकर 27 मई तक मछुआरों को उत्तरी बंगाल की खाड़ी में जाने से बचने की सलाह जारी की गई है।
लगातार बढ़ रहा समुद्री सतह का तापमान
आईएमडी के अनुसार 26 और 27 मई को पश्चिम बंगाल, उत्तरी उड़ीसा, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर के तटीय जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन बढ़ने और गर्मी के कारण समुद्र की सतह का तापमान बढ़ रहा है। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार समुद्री सतह का तापमान 27 डिग्री और उससे अधिक होना जरूरी है। फिलहाल बंगाल की खाड़ी में समुद्री सतह का तापमान 30 डिग्री के आसपास है। CG में दोपहर होते ही बदल रहा मौसम : आंधी तूफान से गिरा हाईटेंशन टावर, कई गांवों में ब्लैक आउट

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।