गोबर पेंट से स्कूलों की होगी रंगाई-पोताई, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश

रायपुर 08 अक्टूबर 2022: छत्तीसगढ़ के स्कूलों की रंगाई-पोताई अब गोबर से निर्मित पेंट से होगी। राज्य में स्थापित किए गए गौठानों में रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क विकसित किया जा रहा है। इन पार्कों में स्वसहायता समूह की महिलाएं गोबर से पेंट बनाने का काम भी कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण महिलाओं को रोजगार का जरिया देने और उनकी आय बढ़ाने के लिए सभी स्कूलों में रंगाई-पोताई गोबर से बने पेंट से करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी की न्यू सर्किट हाऊस में कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस के दौरान वाहन गौठान एवं रीपा रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के स्व सहायता समूह द्वारा लगाए स्टॉल का अवलोकन करने पहुंचे। वहां उन्होंने समूह द्वारा प्रदर्शित उत्पाद गोबर से बने पेंट कुकीस, अचार और बांस से बने घरेलू उपयोग की वस्तुएं कलाकृति को देखा व इस संबंध में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा निर्मित किए गए उत्पादों की सराहना करते हुए अपर मुख्य सचिव को कहा कि राज्य की सभी शासकीय स्कूलों में पोताई कार्य में गौठान या रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क में निर्मित गोबर से बने पेंट का उपयोग करने के निर्देश जारी करें।

शराबबंदी पर महिला मोर्चा की रैली से पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तंज

error: Content is protected !!