रायपुर 09 सितम्बर 2023: छत्तीसगढ़ BJP प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात किया। इस दौरान कई मुद्दों को लेकर बात हुई। इसी क्रम में BJP सांसद सरोज पांडे ने कहा कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी 23 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी छग की रेप पीड़ितों से मिलेंगी क्या? लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा कहां है? क्या यह नारा छत्तीसगढ़ के लिए नहीं है? परिवर्तन यात्रा में महिलाओं के मुद्दे उठाएंगे।
आपका बता दें कि छत्तीसगढ़ में चुनावी साल केंद्रीय मंत्रियों को लगातार प्रदेश दौरा जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी 23 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। प्रियंका छत्तीसगढ़ के भिलाई में कांग्रेस के महिला सम्मेलन में शामिल होंगी।
जन्मदिन पर प्रियंका गांधी ने सीएम भूपेश बघेल को किया फोन, बधाई दी

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।