छत्तीसगढ़ की समाजसेवी संस्था उदयाचल को सारडा एनर्जी ने दी 2 करोड़ की सहयोग राशि

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2022: छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था उदयाचल को रायपुर के सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड के डायरेक्टर कमल सारडा ने कंपनी के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत 2 करोड़ की सहयोग राशि दी है. संस्था के संरक्षक पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना को लिखे अपने पत्र में सारडा ने कहा है कि वे उदयाचल के सेवाभावी कार्यक्रमों तथा अंधत्व निवारण अभियान से बहुत प्रभावित हुए हैं. उन्हें जन्मभूमि का ऋण उतारने का एक सुनहरा अवसर उन्हें मिला है

सारडा ने कहा है कि यह राशि उन्होंने उदयाचल के निर्माणाधीन रेटिना केयर सेंटर के लिए उदयाचल के संस्थापक सदस्य तथा उनके बड़े भाई स्वर्गीय जुगल किशोर सारडा की स्मृति में उनके पिता स्वर्गीय रामकिशोर सारडा एवं माता स्वर्गीय शकुंतला सारडा के आशीर्वाद स्वरुप उदयाचल को प्रदान कर रहे हैं. उल्लेखनीय है कि पिछले मई माह में उदयाचल ने अपने वार्षिकोत्सव में कमल सारडा का नागरिक अभिनंदन किया था.

स्थानीय युवाओं को मिले रोजगार: उद्योगों की स्थापना के लिए दी जा रही सुविधाएं, समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश-मंत्री कवासी लखमा

उदयाचल परिवार ने जताया आभार

उदयाचल परिवार ने सारडा के उदारमना सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है. यह सहयोग संस्था के संरक्षक पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, उत्तमचंद जैन, चतुर्भुज ठक्कर, अध्यक्ष राजेंद्र बाफना, कोषाध्यक्ष अशोक मोदी, उपाध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन तथा डॉ. नवीन बाफना के सतत एवं सद् प्रयासों से संभव हुआ. यह जानकारी संस्था के सचिव धर्मेंद्र जैन ने दी

error: Content is protected !!