स्वतंत्र बोल
रायपुर 09 मार्च 2024. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महतारी वंदन योजना की शुरुआत करेंगे। प्रदेश के 70 लाख महिलाओ को योजना अंतर्गत पहली किश्त जारी होगी। प्रदेश के सभी 146 ब्लॉक मुख्यालयों में महतारी वंदन योजना अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमे करीब 5 लाख से अधिक महिलाओ को जोड़ने का लक्ष्य रखा रखा गया है। मुख्य कार्यक्रम राजधानी के साइंस कॉलेज ग्राउंड में होगा जहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े सहित अन्य कैबिनेट मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ेंगे, और वे बस्तर जगदलपुर, दुर्ग सहित अन्य संभागो की महिलाओ से बात भी करेंगे।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
तीन मंत्रियो ने दी जानकारी–
महतारी वंदन कार्यक्रम की जानकारी सरकार ने तीन मंत्री ओपी चौधरी, श्यामबिहारी जायसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रेस वार्ता लेकर योजना और उसके आयोजना के संबंध में जानकारी दी। मंत्री चौधरी ने बताया कि महिला बाल विकास अंतर्गत महतारी वंदन योजना सतत चलने वाली योजना है, इसे समय समय पर नाम जोड़े और काटे जायेंगे। 21 वर्ष से अधिक विवाहित महिलाओ को प्रत्येक वर्ष 12000 रुपये सरकार सहयोग राशि देगी। चौधरी ने महिला बाल विकास विभग के अफसरो की प्रशंसा करते हुए कहा कि 1 महीने के भीतर विभगीय अफसरो ने पोर्टल बनाकर ऑनलाइन फॉर्म भरकर 70 लाख फॉर्म जमा किया है। यह आसान नहीं था, जिसे विभागीय अफसरों ने कड़ी मेहनत के बाद आसान बनाया और बेहद कम समय में काम पूरा किया।
