MUMBAI 21 सितम्बर 2022: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया, उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की. सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद उन्हें 10 अगस्त को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था.
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया. राजू 10 अगस्त से अस्पताल में भर्ती थे. हार्ट अटैक के बाद कॉमेडियन को भर्ती कराया गया था.
कॉमेडी प्रेमियों के ’गजोधर’ राजू श्रीवास्तव जी निधन का समाचार दुखद है। उन्होंने हास्य विधा का एक नया स्वरूप देश के सामने प्रस्तुत किया। उनका जाना कला की एक बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवार तथा चाहने वालों को हिम्मत दे।
ट्रक क्लीनर बनकर की थी करियर की शुरुआत, अमिताभ बच्चन की मिमिक्री पर मिले थे 50 रुपये
कानपुर की गलियों ने निकलकर मायानगरी तक का सफर तय करने वाले राजू भैया ने अपने टैलेंट के दम पर लोगों के दिलों पर राज किया है। कॉमेडी के बेताज बादशाह को गजोधर भैया के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि वह इस नाम से बहुत कॉमेडी करते हैं। 25 दिसंबर 1963 को कानपुर में जन्मे राजू श्रीवास्तव के पिता रमेश चंद्र श्रीवास्तव मशहूर कवि थे। वह बलाई काका के नाम से कविता करते थे। एक इंटरव्यू के दौरान राजू श्रीवास्तव ने कहा था कि बचपन में उनको कविता सुनाने के लिए कहा जाता था, तो वह बर्थडे में जाकर कविताएं सुनाते थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि कॉमेडी प्रेमियों के ’गजोधर’ श्री राजू श्रीवास्तव जी के निधन का समाचार दुखद है। उन्होंने हास्य विधा का एक नया स्वरूप देश के सामने प्रस्तुत किया। उनका जाना कला की एक बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवार तथा चाहने वालों को हिम्मत दे।
