नारायणपुर 12 जनवरी 2023. युवा दिवस जिला मुख्यालय में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प बोर्ड अध्यक्ष एवं विधायक चंदन कश्यप, कलेक्टर अजीत बसंत, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सभा को संबधित करते हुए विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि
“युवा शक्ति वास्तव में देश की शक्ति है, वे भविष्य के कर्णधार होने के साथ साथ देश एवं समाज की उन्नति के संवाहक हैं। स्वामी विवेकानंद के आदर्श एवं विचार सदैव युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत रहेंगे। वेदांत एवं योग पर भारतीय दर्शन से देश दुनिया को परिचित कराने में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।”
