राजस्थान में घमासान: गहलौत समर्थक विधायको का विरोध.. पायलट को सीएम बनाने से इंकार, सामूहिक इस्तीफे का ऐलान

जयपुर 26 सितम्बर 2022: राजस्थान का अगले मुख्यमंत्री को मचा राजनितिक घमासान शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात तक चले सियासी घमासान में गहलौत समर्थक 90 कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफे का ऐलान किया है। दरअसल हाईकमान द्वारा सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की बात सार्वजनिक होने पर गहलौत खेमा नाराज हो गया।

टायर फ़ैक्ट्री संचालक दोषमुक्त: चार लोगो की मौत का जिम्मेदार कौन ?

विधायक दल की बैठत में भी विधायकों ने नाराजगी जताई और सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने का विरोध किया। इन विधायकों ने पार्टी आलाकमान के सामने कुछ शर्तें भी रख दीं। सूत्रों के अनुसार विधायकों ने पार्टी हाईकमान के सामने तीन शर्ते रखी है, जिसके अनुसार सचिन पायलट को सीएम न बनाया जाए। दूसरी – कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर ही अशोक गहलोत इस्तीफा दें और तीसरी.. नई सरकार में अशोक गहलोत समर्थकों को तवज्जो दी जाए। विरोध के बाद वहीं सचिन पायलट समर्थक भी खुलकर अशोक गहलोत के खिलाफ सामने आए गए हैं। कुल मिलाकर राजस्थान में कांग्रेस की सरकार संकट में है।

आधी रात तक चला ड्रामा…

जयपुर में आधी रात तक सियासी ड्रामा चलता रहा। विधायक दल के बाद गहलोत गुट के विधायक रविवार शाम से ही कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर जुटने लगे। यहां तय हुआ कि सचिन पायलट को सीएम नहीं बनने दिया जाएगा। गहलोत के वफादार चाहते हैं कि अगला सीएम कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसने 2020 में पायलट द्वारा खुले विद्रोह के दौरान सरकार का समर्थन किया था। इसके बाद खबर आई कि करीब 90 कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को उनके आवास पर जाकर कथित तौर पर इस्तीफा सौप दिया है।

अशोक गहलोत ने चली चाल, उठे सवाल

इस पूरे घटनाक्रम के पीछे अशोक गहलोत का दिमाग बताया जा रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि खुद अशोक गहलोत नहीं चाहते कि सचिन पायलट सीएम बने। वे अपने किसी खास को कुर्सी पर बैठाना चाहते हैं। शांति धारीवाल के निवास पर हुए घटनाक्रम के बाद जब अशोक गहलोत से पूछा गया तो उन्होंने भी पल्ला झाड़ते हुए कहा कि अब मेरे हाथ में कुछ नहीं है। इस बीच अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर भी सवाल उठने लगे हैं। कहा जा रहा है कि यदि गहलोत अपने ही राज्य में विवाद पैदा कर रहे हैं तो कांग्रेस को कैसे चलाएंगे ।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह आज हो सकते हैं भाजपा में शामिल

24 घंटों तक हैक रहा गुजरात कांग्रेस का ट्विटर हैंडल, चुनावी राज्य में मचा हड़कंप

error: Content is protected !!