नारायणपुर 2 जनवरी 2023: जिले में चर्च तोड़ने पहुंची भीड़ ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और आलाधिकारी भी प्रदर्शनकारियों के गुस्से का शिकार हुए हैं। जहां हालात को काबू करने में जुटे एसपी का सिर फोड़ दिया गया।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
उसके बाद भी एसपी सदानंद भीड़ से पुलिसकर्मियों को बचाने की जद्दोजहद कर रहे थे। इसी दौरान टीआई को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने लाठी-डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आए. जिसका वीडियो सामने आया है। जिसमें प्रदर्शनकारी पुलिस वालों के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि, नारायणपुर के बखरूपारा में धर्मांतरण के खिलाफ बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग एकत्रित हुए। आदिवासी समुदाय का आरोप है कि, ईसाई समुदाय ने आदिवासियों के साथ मारपीट की है। हाथ में डंडे लेकर और माथे पर तिलक लगाकर नारेबाजी की है। भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी दौरान गुस्साई भीड़ ने एसपी और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जिसमें एसपी के सिर पर चोट आई है।
गुजरात के बाद छत्तीसगढ़ में पठान पर बवाल: शिवसेना नेता बोले….
