कैबिनेट मंत्री सिंहदेव के वीडियो से बवाल: जिस योजनाओं की केंद्र सरकार ने की तारीफ, उसी पर सिंहदेव ने उठाये सवाल..

रायपुर 28 अगस्त 2022.  कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव के एक वीडियो से बवाल मच गया है। मंत्री ने वीडियो में अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़े कर दिया है। सिंहदेव ने उन योजनाओ पर फिजूलखर्ची की बात कही है जिस योजनाओ की तारीफ केंद्र सरकार कर चुकी है। आरएसएस के नेताओ ने गोबर खरीदी को सराहा है। वीडियो सामने आने के बाद हंगामा मच गया है, मंत्री के इस बयान के बाद विपक्षी पार्टियों को सरकार को घेरने का बैठे बिठाये मौका मिल गया है। दरअसल कैबिनेट मंत्री सिंहदेव से हड़ताली कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर मिलने गए थे। इस दौरान मंत्री ने हड़ताल कर रहे कर्मियों से कहा कि
“आप लोगो की मांग पूरी कर करते हुए छह फीसदी डीए जारी किया गया है, सरकार की औकात नहीं है कि पांच छह हजार करोड़ खर्च करने की.. नरवा गरवा गोबर सब ज्यादा हो गया है.. अभी नियमितीकरण करना है।”
मंत्री का वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है। बीजेपी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया कि
“सरकार का खाली है खजाना, बचा है केवल नरवा घुरवा बाड़ी गोबर पर गाल बजाना”

बवाल मचा तो जताया खेद-

वीडियो से बवाल मचने के बाद मंत्री सिंहदेव ने ट्वीट कर औकात वाली शब्दों के लिए खेद जताया है। सिंहदेव ने लिखा कि
“शब्दों के चयन मुझसे बड़ी त्रुटि हुई है, जिस पर मई खेद व्यक्त करता हु मगर छत्तीसगढ़ सरकार को और अधिक खर्च करने में केंद्र सरकार का आर्थिक असहयोग बाधा बना हुआ है। डॉ साहब केंद्र के पास छत्तीसगढ़ के जनता की 20000 करोड़ से अधिक की राशि लंबित है कृपया प्रदेशवासियों के हक़ में इसके लिए आप भी सहयोग करे।

सिंहदेव का प्रेशर पॉलिटिक्स: क्या सच में दखलअंदाजी और जन घोषणा पत्र के वादों के पूरे नहीं होने से नाराज है सीनियर मंत्री सिंहदेव?

error: Content is protected !!