उत्तर बस्तर कांकेर 8 अक्टूबर 2022: विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत् मार्गदर्शिका में निहित निर्देशों एवं प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया के अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों के लिए 45 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
भानुप्रतापपुर विकासखण्ड अंतर्गत चिल्हाटी आदिवासीपारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपये, भैंसाकन्हार-डू में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 05 लाख रूपये, भीरागांव में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपये, चिल्हाटी साहूपारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपये और कोरर साहूपारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा से विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति।
