कवर्धा 9 जनवरी 2022: कवर्धा में जोराताल चौक के पास देर रात ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना दर्दनाक था कि चक्के में घुसे बाइक सवार के शव के तीन टुकड़े हो गए। सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे के जोराताल चौक के पास हुए हादसे के बाद लोग लाश को देख नहीं पा रहे थे। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई और सड़क पर ट्रैफिक रुक गया. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
डॉयल 112 के आरक्षक प्रदीप अहिरवार ने बताया कि “जोराताल चौक में दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे, जहां एक एमपी 20 एचबी 3141 ट्रक ने बाइक चालक को चपेट में ले लिया था। दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक का नबर सीजी 09 जेडी 0864 के अनुसार अजय कुमार यादव होना पता चल रहा है लेकिन मृतक बाइक का मालिक था या नहीं उसकी पुष्टि नही हो पाई है। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन की जा रही है।
दर्दनाक हादसाः बिजली खंभे से गिरा ठेका कर्मी, मौके पर ही तोड़ा दम, आठ माह पहले हुई थी शादी
