Road Accident: फिर खून से लाल हुई सड़क, जीप और ट्रक की टक्कर से आठ लोगों की मौत, लाशें देखकर निकली लोगों की चीख
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जयपुर: राजस्थान में सिरोही जिले के पिंडवाड़ा इलाके में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 18 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह हादसा एक बड़ी जीप (तूफान) और ट्रक के बीच टक्कर के कारण हुआ।
पिंडवाड़ा के थानाधिकारी हमीर सिंह के अनुसार यह दुर्घटना उदयपुर-पालनपुर राजमार्ग पर पिंडवाड़ा कैंटल पुलिया के पास हुआ। उन्होंने बताया कि गलत दिशा से जा रही जीप और ट्रक में टक्कर हो गई जिससे आठ लोगों की मौत हो गयी।
सिंह के अनुसार इस हादसे में अपनी जान गंवाने वालों में पांच पुरुष, एक बच्चा एवं दो महिलाएं हैं। इसके अलावा 18 लोग घायल भी हुए। उन्होंने बताया कि हताहत हुए सभी यात्री जीप (तूफान क्रूजर) में सवार थे। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।समान नागरिक संहिता पर बड़ा अपडेट..बहुत जल्द देश में होगा लागू , पेश होने वाली है 5 राज्यों की रिपोर्ट

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।