दंतेवाड़ा 15 अक्टूबर 2022: छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एझ युवक की मौत हुई है, जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है हादसा कटेकल्याण थाना क्षेत्र में हुआ है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जानकारी के मुताबिक, जिले के सुरनार गांव के कुछ ग्रामीण शुक्रवार को दंतेवाड़ा के कलेक्टर विनीत नंदनवार से मुलाकात कर गांव लौट रहे थे। शाम के समय सुरनार गांव से पहले बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर टर्निंग पॉइंट पर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस मार्ग से गुजर रहे लोगों की नजर जब घायलों पर पड़ी तो उन्होंने एंबुलेंस को फोन किया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मचारियों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में कुछ बुजुर्ग भी शामिल हैं। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम भी किया जा रह है। वहीं खबर लिखे जाने तक घायलों और मृतक के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई है।
बड़ा हादसा: 100 फीट की ऊंचाई से गिरे 2 मजदूर, गले में फंस गई रस्सी, डेथ से मचा हड़कंप
