जल्द होगी ऋषभ पंत के लिगामेंट की सर्जरी, पूरी तरह से ठीक होने में लग सकते हैं करीब 6 महीने

नई दिल्ली 6 जनवरी 2023: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) बुधवार को देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल से मुंबई के एचएन अस्पताल (HN Hospital) में शिफ्ट कर दिए गए हैं। भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत को कार हादसे में घुटने और टखने के ‘लिगामेंट’ में लगी चोटों के इलाज के लिए बुधवार को देहरादून के अस्पताल से मुंबई लाया गया।

पंत लिगामेंट इंजरी का शिकार हुए हैं। पंत की सर्जरी की जाएगी। इसी वजह से पंत करीब 6 महीने के लिए टीम से बाहर हो सकते हैं। पंत को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। इसको लेकर बीसीसीआई ने कहा है कि ऋषभ पंत की लिगामेंट इंजरी के बाद सर्जरी की जाएगी। इसी वजह से वे लंबे वक्त के लिए बाहर हो सकते हैं। मशहूर खेल आर्थोपीडिक सर्जन दिनशॉ पर्दीवाला उनका इलाज करेंगे।

पंत उस हादसे में बाल-बाल बच गए जब दिल्ली से अपने शहर रूड़की जाते समय उनकी कार एनएच 58 पर डिवाइडर से टकरा गई। आपको बता दें कि ऋषभ पंत 30 दिसंबर को कार हादसे में घायल हो गए थे, जिसके बाद उनको देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बीसीसीआई के एक बयान के अनुसार, बाएं हाथ के बल्लेबाज पंत के माथे पर दो कट लगे थे, उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया था और उनकी दाहिनी कलाई, टखने और पैर की अंगुली में भी चोट लगी थी।

क्या ऋषभ पंत से मिलने कोकिलाबेन हॉस्पिटल पहुंची उर्वशी रौतेला? इस क्रिप्टिक पोस्ट से चौंक गए लोग!

error: Content is protected !!