कांकेर 7 दिसंबर 2022: भानुप्रतापुर उपचुनाव के लिए बीते सोमवार को मतदान हो चुका है और कल मतगणना की जाएगी। कल होने वाली मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार, कल होने वाली मतगणना के लिए भानुप्रतापुर में स्थित पीजी कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां 14 टेबल पर 19 राउंड में मतगणना होगी। बता दें कि भानुप्रतापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ था।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
भाजपा की तरफ से ब्रह्मानंद नेताम और कांग्रेस की तरफ से सावित्री मंडावी मैदान में है। दोनों ही प्रत्याशियों ने खुद के लिए जमकर प्रचार किया था और दोनों ने अपनी-अपनी जीत का दावा भी किया है। उपचुनाव के मदतान के दिन थोड़ी गहमागहमी भी देखी गई थी। झारखंड पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद जमकर तमाशा भी हुआ था।
भानुप्रतापपुर उपचुनाव में विज्ञापन पर बवाल, व्यापारी संघ ने छपवाने से किया इंकार
